Friday, 15 December 2023

वतन परस्ती

अहले वतन तेरे लिए दिलो जां कुर्बान
मेरा हर पल हर आरज़ू कुर्बान 
जूस्तजू है कि फना होने से पहले
खातिरे वतन कर दूं सबकुछ कुर्बान
ज़ेहन में अब जो कुछ भी बाकी है दमखम
वतन परस्ती की मिसाल पर कुर्बान
करुं क्या याद उन्हें जो भुलाए न गये
उनके किरदारों की अलमस्ती पे कुर्बान
ख़ुदा करें के एक बार मुझे अहसान बख्शे
उस जनम के पहले हो जाऊं वतन पे कुर्बान 
कवि 'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home