Sunday, 8 October 2023

शौर्य की गाथा

आओ सुनें हम शौर्य की गाथा
जिसपे फिदा है भारत माता
जल थल नभ में अजेय है हम
देश भक्ति में लीन सदा हम
प्रेम भाव है जीवन की धुन
पर शत्रु पात करेंगे चुन चुन
हमसे अकारण जो टकराया 
उसने बेडा गर्क ही पाया
संस्कृति रक्षण साथ ही जन मन
लक्ष्य हमारे बुलंद क्षण क्षण
शस्त्र और शास्त्र अध्ययन
मानव प्रगति यही ध्येय धन
कवि 'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home