Sunday, 6 June 2021

ख्वाहिश

मेरे गरेबाँ से खेले
मेरे अरमानों से खेले
मेरे जजबातों से खेले
तो भी कम हुआ।
मेरे दिल से खेले
मेरी वफाओं से खेले 
मेरी उल्फत से खेले
तो भी कम हुआ।
मेरी कब्र पर नाचो
मुझे बेनिशाँ बनाओं
मेरी अबादत को मिटाओ 
तो ही में समझूंगा
मेरी आशक़ीसे
मेरी आरजूओं से
मेरी हर बात से तुमको 
वाकई नफ़रत है।
कवि 'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home