अनुभव
उस दिन जब यह सोचा
क्या पहाड़ों की धड़कन होती है?
गूँजती हवा ने यह समझाया
कि मुझमें भी जज़बात है
राह चलते पगडंडी पर
कदम रखते जब सोचा
पूछा क्यों हो इतनी टेढी और मुश्किल
जवाब पाया
जिंदगी का तजुर्बा कराने के लिए
सुबह शबनम देख घास पर
अचानक खुश हुआ
उसने समझाया
तकलिफों में भी चंद पल
होते हैं मेरी तरह
रात में कालीख से डरकर
जब दिया जलाने को मन हुआ
तो यह सुना
खोज करो उसे उजाले की
जो जीवन को ही रोशन कर दें
कवि'रवि'

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home