मैकदा और मैं
मैकदे से निकल जाता हूं तो
शुरू हो जाता है मेरा ज़िक्र
लोग कहते ये कैसा है शख्स
खुद की चिंता न दुनिया की फ़िक्र
साकी के रूबरू होते ही
उसपे आ जाता है सुरूर
जाम तलब होते है
महफ़िल करती है गुरूर
इशरते महफ़िल समझते हैं मुझे
अश्कों का अंबार झुपा रखता हूं मगर
क्या ग़म क्या तन्हाई
सब ढकोसला सा है
'रवि' जाम ए तरन्नुम
सुकून दे जाता है अक्सर
कवि 'रवि'

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home