Friday, 6 February 2026

वो लफ्जे बयां ही था शायद

वो लफ्जे बयां ही था शायद 
कलेजे में तीर सा चुभ गया 
उसकी जुबानी वो समझा गया 
हमसे उफ़ तक भी कहा ना गया 
वो लाख समझें मुझे बेदर्द-बेदिल 
धड़कनों को हमसे मगर संभाला ना गया 
वो था बदस्तूर हमनवा मेरा मगर 
मुड़कर फिर से उसे देखा ना गया 
तीरो तर्कश बेकार है कमान के सिवा 
'रवि' इतना सा हुनर उसे मुझसे सिखाया ना गया 
कवि 'रवि' 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home