Thursday, 12 February 2026

कोई बताए ज़रा ये जहां किसलिए है

कोई बताए ज़रा ये जहां किसलिए है 
ये दौलत आसमानी यहां किसलिए है 
जो चाहूं वो हासिल किए जा रहा हूं 
तो ये बद़इत्मीनानी भला किसलिए है 
है मेहनत मुकम्मल और नतीजा बानीस्बत
मुकद्दर की तारीफ भला किसलिए है 
जरूरी जहां में तो बस तीन ही है (रोटी कपड़ा मकान)
महलों की ख्वाहिश भला किसलिए है 
'रवि' जब नहीं है अमल तेरा खुद पर 
जियूं और एक पल, हौसला किसलिए है 
कवि 'रवि' 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home