Tuesday, 8 June 2021

दिल और वो

हुस्न की उसके याद आयी 
तो धड़कन बढ़ती गयी
हूर जब सामने आयी 
धडकते धडकते रह गई
मुडकर चलने लगी तो
दिल कदमों पे जा गिरा 
घूमकर खड़ी हुई तो
दिल ने हंसने को नकारा
इस कश्म कश में के
मेरी जुबाँ से कुछ निकले
उसने पलकें उठाई
तो ज़ेहन जोरसे सिहरा
जब उसने देखा, 
यह कुछ कहने से रहा
तो मुझे आँखोंसे पुकारा 
दिल जो कदमों में था
हाथों में जा गिरा
जिस्म ने मेरे लेकीन वक्त पे मुझे मारा
जवाब न पानेपर जब, 
उठकर जाने लगी 
मेरी धडकन वापीस, 
मेरे साथ होने लगीं
दहलीज पर पहुंची तो
मेरी जुबां तेज हुई
क्या बताऊं बात सनसनीखेज हुई
न मैंने कुछ कहा ना उसने कुछ सुना
मन ही मन लेकिन
उसने मुझे ही चुना
आज हमारी मोहब्बत एक मिसाल है शाहजहाँ का जैसे कोई ताजमहल है
कवि'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home