Tuesday, 8 June 2021

आस

मंजिल मंजिल राहें राहें
भटकते कदमों के साथ
आशा निराशा के हाथ
बिकते बिकाते यहां तक
आरज़ू चली आई हैं
दर्या दर्या सागर सागर
टूटे चप्पू से ये हाथ
धकेलते जा रहें हैं
फूटी नैया को
भीतर मुसाफिर अंजान
नजरों से ओझल किनारा
चला जा रहा है वो
रात के अंधेरे में
साथ देते हुए चमगादड़
और सन्नाटा लेकर
मुसाफिर जा रहा है 
सुबह की आस लेकर
शहर की दिशा अंकित कर
होगी ज़रूर होगी
आगाज़ की इंतहा होगी
अहले सफ़र की सुहानी
एक मंजिल जरूर होगी
कवि'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home