Friday, 3 September 2021

तीसरी लहर, मिडिया और हम

सुप्रभात मित्रवर! शनै शनै हम को~ रोना की दूसरी लहर को भूलकर अपने जीवन यापन की विधियां संवारने में जुटे हैं कि इसे देख मिडिया नाम का ब्रम्हराक्षस फिर ककोरोना की तीसरी लहर को हमारे मन-मस्तिष्क पर थौंपने की तैयारी कर बैठा है और जैसे ही अक्टूबर माह की शुरुआत होगी हम पूरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर के चपेट में होंगे देश का हर प्रकार का मिडिया हमें बचाने के लिए हर दिन हर पल यथा संभव कोरोनारोधी शरसंधान करता रहेगा। हम सिकुड़ने की परिसीमा का दायरा और बढ़ा कर शायद बेडरुम के बाहर भी नहीं निकलेंगे। ओनलाइन सप्लाई, दवाखाने, और अन्य सभी उद्योग परंतु पुरजोर तरीके से चलते रहेंगे। गरीब की गरीबी उसके साथ समाप्त हो जाएगी, अशक्त जीव बिना किसी खौफ के अपने अपने आराध्य के चरणों में पहुंच जाएंगे और हमारे देश का शुद्धिकरण होगा.......अगली ४थी लहर के आगमन के लिए। जय श्री राम 🙏

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home