Thursday, 5 August 2021

आज़ादी के दीवानों ने

आज़ादी के दीवानों ने
यह सपना संजोया होगा
देश का अपने बच्चा-बच्चा
राष्ट्र भक्त ही पैदा होगा..........१
नहीं पता पर उनको यह, की
जयचंदों की कमी नहीं
महामूर्ख कोई 'बापू' जिसने
ऐसा 'गबन' बसाया होगा.........२
चचा चचा कहलाने वाला
वो ढोंगी साबीत हुआ
अपनों ही को चूस चूस कर
उसने 'दमन' कराया होगा..........३
अब ७० सालों के दुखडे
७ साल में ख़त्म हो कैसे
सोच सोच कर परिस्थिति ने
'मोदी' को भी रुलाया होगा.........४
आज़ादी तो मिलीं हमें वो
तुम सब के बलिदान का रुप है
जहां कहीं भी हो तुम, देखो
हमने वतन जिलाया होगा..........५
हमने वतन जिलाया होगा
भारत माता की जय
कवि'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home