छंदमुक्त
हां ये ब्रह्माण्ड भी है एक छंद का गुलाम
इन्कलाबी विचारों से जागृत होता है कभी कभी
पर छंदबद्धता के आगोश को नहीं भेद पाता
समय कहिए या काल, कराल है उसकी करनी
या कहिए कि काल भी है छंद के क़फ़स में बद्ध
सृष्टि और सौगात अपनी नेमत की कायल
बहु आयामी मानव भी जीवन चक्र में छंदबद्ध
लेकिन एक बात अवश्य है 'रवि' जो सबके परे
छंदमुक्त हो कर निकल जाती है आत्मा बन कर
कवि'रवि'

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home