Wednesday, 18 May 2022

अंजामे बेवफाई

तड़प का अंजाम एक आह में तब्दील होता है
नजरों से अक्सर अश्कों का सैलाब निकल आता है
दिल चाहे न चाहे चेहरे पे सिकुड़न
और लबों पे अंगार निकल आता है
क्या फितरत का कसूर क्या हालात बे काबू
कुदरती बेगैरत पे गुस्सा बेशुमार निकल आता है
अपना वजूद किस तरह सहेज पाओगे 'रवि'
गाहे बगाहे किस्सा ए शर्मसार निकल आता है
कवि'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home