Monday, 1 May 2023

चंद शेर एक ख़याल

दर्द मिला है तो एवज में दवा भी मिली
राहे इन्साफ पे दोस्तों से दुवा भी मिली
इतनी भी नाकाम न रही उल्फ़त यारों
बुझते चरागे लौ को कभी कभी हवा भी मिली

ना आशना तो कोई नश्तर भी न होगा
 तराश कर संग को मूरत भी मिली
टूटें है अगर दिल तो कोई बात नहीं
टुकड़े टुकड़े पर माशूक की तस्वीर भी मिली 

हर दिल इक तमन्ना में बसर करता है
हर दिल को बेवफाई की सौगात भी मिली
अपना क्या है मुकद्दर का करिश्मा है
अपाहिज हुए तो कोशिश की बैसाखी भी मिली

ख्वाबों सितारों की सैर कब तक करें 'रवि'
के ठोकरों से बुलंदी की नसीहत भी मिली

कवि 'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home