Sunday, 8 September 2024

महादेव भजन

महादेव की जय जय जय 
कैलास पती की जय जय जय ||धृ||
पार्वती नंदन महा दुख भंजन 
भस्मधारी तुम नंदी वाहन 
पुत्र गणपती और षडानन
त्रिलोक स्वामी की जय जय जय ||१||
गंगाधर हे उमा महेश्वर 
उद्धारक हो हे परमेश्वर 
भक्त गणों के रखवाले तुम 
भोलेनाथ की जय जय जय ||२||
तुम ही हमारे पालनहार 
तुम ही हमारे जीवनसार 
तुम्हारी करुणा अपरंपार 
भय हारक की जय जय जय ||३||
कहे 'रवि' करुणा कर मुझपर 
आशिष की वर्षा हो हम पर 
दास तुम्हारे निशि दिन भजते 
शंभूनाथ की जय जय जय ||४||
कवि 'रवि' 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home