वाह ये जिंदगी
हाथों की लकीरों से भला
काम कभी चलता है
अधूरे कामों की चिंता के साथ
अपना दिन निकलता है
हाथ धोकर देख लिया
फिर भी
एक बार यह सोचकर
हो ना हो कोई तिनका खुशकिस्मती का
किसी कोने में लकीर के
क्या सचमुच मिलता है
भूत-वर्तमान और भविष्य
घटनाओं का महज़ एक सिलसिला है
रोने के सिवाय जन्म के साथ
कभी कुछ और नहीं मिलता है
जिनके भरोसे जन्म लिया
वे भी तो हो जाते है फ़ना
जेहन को सांस का साथ
कहां बदस्तूर मिलता है
तेरी हस्ती की लिखावट 'रवि' दर असल
तेरे हाथों में थी
लकीरों के भरोसे भला
किसी का काम कभी चलता है
कवि 'रवि'

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home