Saturday, 12 June 2021

मोहब्बत की मिसाल

ये कहानी है शमा और परवाने की
जिनकी फितरत है जलने जलाने की 
हर तरह रूप से दिखता हे पतंगा प्यारा 
और शमा तो जैसे धरती पे चमकता तारा दोनों में प्यार का जज़्बा है इस कदर 
दोनों जलते है बैखोफ मर जाने से बेखबर 
ना कोई मिसाल है नहीं कोई जवाब 
इनकी आशनाई का 
न गिला है न शिकवा न पता 
इनमें रुसवाईका, 
इक दुसरे से मिलकर दोनो 
आपस में यूं समां जाते हैं 
मोहब्बत में शहीद होकर
ये जन्नत जरूर जाते हैं 
चंद गिनने को मिलती है 
मोहब्बत में इन्सानी मिसालें
शमा और परवाने हजारों है बड़े दिल वाले कुदरत का तमाशा हो भी 
पर ये शहादत हे बहरहाल 
देखता हूँ जब भी ये नजारा 
मैं हो जाता हूँ बेहाल 
जीने का मकसद ही जिसने 
कुर्बानी बनाया होगा 
सुनहरे लफ्जों में वो 
अपना नाम लिखाकर आया होगा
कवि'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home