Saturday, 12 June 2021

बज्मे इशरत

शाम जब ढल के 
रात में बसर करती है 
इशरतें मय 
रिंदों पे असर करती है
पैमाने पैमानों से टकराकर संभल जाते हैं
रिंदो की महफ़िल आसमानी सफर करती हैं बहकते हैं कदम लडखडाती है जुबाँ 
उस पर कुछ और भी असर 
साकी की नज़र करती है 
मैखाने पे उतर आता है पूरा शबाब़ 
ऐसे आलम पे जन्नत भी मेहेर करती है 
न वक्त की खबर न दुनियादारी का होश 
बस करती है सिर्फ शराब अमल करती है
कवि'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home