Sunday, 18 July 2021

करामत

शेख यूं मैकदे की गली से गुजर गया
खता मैख्वार की बदनाम साकी को कर गया
वो अब्र थे जो तजुर्बे को बहा ले गये
सितम तब हुआ वाईज़ को नापाक कह गया
न शराब होती न रिंदगी होती न कुफ्र ही होता
कश्मकश की ताबीर में हकीकत को खो गया
इश़रतों के इन्कलाबी सैलाब थे पुरअसर 'रवि'
कश्ती ए रिवायत के संग साहिल पे रह गया
आरज़ू ए जन्नत का आलम था इस क़दर
दोज़ख के लुत्फ से भी नावाकिफ रह गया
कवि'रवि'

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home