Saturday, 22 July 2023

दृष्टांत

आज पुनः प्रत्यक्ष मिला हूं
परमपिता परमेश्वर से
नित नित सांसे देती मुझको
मां धरती और अंबर से

अतीव श्रम से जो उपजाते
धान अनाज अपने खेतों में
गोपाल कन्हैया को भी रिझाते
अपने घर के आंगन में
जन जीवन को स्वस्थ्य बनाते
वन उपजों के माध्यम से
आज पुनः प्रत्यक्ष मिला हूं 
परमपिता परमेश्वर से

ज्ञान और विज्ञान सभी को
विद्यालय में जो सिखलाते
शौर्य और वीरता दृगोचर
नवयौवन को दृष्टि देते
विना किसी लालच के हमको
प्रेम स्नेह और शिक्षा देते
जीवन हमारा जिनके श्रम से
सुदृढ़ बना हर माध्यम से
आज पुनः प्रत्यक्ष मिला हूं 
परमपिता परमेश्वर से

अंतरिक्ष पाताल और भूतल
ज्ञान भरा भंडार सभी है
बहुत सा हम ने खोजा है पर
बहुत अनेक खोजना अभी है
ऐसा विश्व विलोभन सब है
जिसके कृपा अभिभावन से
आज पुनः प्रत्यक्ष मिला हूं 
परमपिता परमेश्वर से

कवि'रवि' 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home